हम वह आखिरी पीढ़ी हैं जिसने बैलगाड़ी से लेकर सुपर सोनिक जेट देखें हैं.बैरंग ख़त से लेकर लाइव चैटिंग देखी, मिटटी के घरों में बैठ कर परियों और राजाओं की कहानियां सुनीं, जमीन पर बैठ कर खाना खाया है, प्लेट में चाय पी है। जो मोहल्ले के बुज़ुर्गों को देख कर घर भाग जाते थे,समाज के बड़े बूढों की इज़्ज़त डरने की हद तक करते थे
जिन्होंने चिमनी, लालटेन, कम या बल्ब की पीली रोशनी में होम वर्क किया है और चादर के अंदर छिपा कर नावेल पढ़े हैं।जिन्होंने अपनों के लिए अपने जज़्बात, खतों में आदान प्रदान किये हैं और उन ख़तो के पहुंचने और जवाब के वापस आने में महीनों तक इंतजार किया है जिन्होंने बिजली कूलर, एसी या हीटर के बिना ही बचपन गुज़ारा है।
जो अक्सर अपने छोटे बालों में, सरसों का ज्यादा तेल लगा कर, स्कूल और शादियों में जाया करते थे।जिन्होंने स्याही वाली दावात या पेन से कॉपी, किताबें, कपडे और हाथ काले, नीले किये है। तख़्ती पर सेठे की क़लम से लिखा है जिन्होंने टीचर्स से मार खाई है.और घर में शिकायत करने पर फिर मार खाई है
जिन्होंने गोदरेज सोप की गोल डिबिया से साबुन लगाकर शेव बनाई है जिन्होंने गुड़ की चाय पी है। सुबह काला या लाल दंत मंजन या सफेद टूथ पाउडर इस्तेमाल किया है कभी कभी तो नमक / लकड़ी के कोयले से दांत साफ किए हैं। रेडियो पर BBC की ख़बरें, विविध भारती, आल इंडिया रेडियो, बिनाका गीत माला और हवा महल जैसे कार्यक्रम सुने..

No comments:
Post a Comment